गोड्डा: टीकाकरण जागरुकता के लिए खिलाड़ियों की टोली पहुंची गांव

गोड्डा: टीकाकरण जागरुकता के लिए खिलाड़ियों की टोली पहुंची गांव

गोड्डा/झारखंड: जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला के विभिन्न खेल संघों ने सम्पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी है। इसी क्रम में विभिन्न खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने शनिवार सुबह ना सिर्फ विभिन्न गांवों का दौरा कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया बल्कि मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से उनका वैक्सीनेशन भी करवाया।

जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में उक्त जागरूकता जत्थे में कुश्ती एवं हॉकी संघ से सचिव सुरजीत झा व उपाध्यक्ष सत्यकाम राहुल, वॉलीबाल संघ से सचिव देवाशीष झा, सदस्य सन्तोष निराला व अबुल अंसारी, नेटबॉल संघ से कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र महतो उर्फ गांधी जी, सचिव गुंजन झा व राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी, सेपक टकरा संघ सचिव प्रियव्रत परमेश, बैडमिंटन संघ से कोच सौरभ कुमार व रानू राणा तथा स्थानीय निवासियों में आनंद वत्स व सौरभ झा शामिल थे।

जत्था द्वारा सदर प्रखंड के ग्राम नवटोल मालिनी एवं मालिनी के 45 और उससे अधिक उम्र के 33 लोगों का टीकाकरण करवाया गया। इसी कड़ी में रविवार को पुनः उसी गाँव मे 18 से अधिक और 45 से अधिक दोनों ही आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उधर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सुंदरपहाड़ी के धमनी गांव में तथा नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं द्वारा सरकण्डा के ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *