गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भेजे 10 मीटर कफन

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भेजे 10 मीटर कफन

नई दिल्ली:  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की कफन योजना पर गोड्डा लोकसभा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन की कफन योजना पर आपत्ति जताता हुए कहा कि एक सीएम को अपनी जनता के लिए दवाई, अस्पताल, ऑक्सीजन, वैक्सीन का इंतजाम करना चाहिए। लेकिन ताज्जुब है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जनता को मुफ्त कफन बांट रहे हैं।

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि हिंदु संस्कृति में किसी से उधार का कफन नहीं लेते हैं। कफन लेने के लिए लोग अपनी जमीन तक गिरवी रख देते हैं, घर में पल रहे मवेशी, घर में जमा सोना चांदी तक बेच देते हैं लेकिन किसी से उधार का कफन नहीं लेते हैं। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन हमारी संस्कृति से भी अनजान हैं, इसी वजह से वो राज्य की जनता को कफन बांट रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन के कफन योजना का जवाब देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं उन्हें 10 मीटर कफन कूरियर के माध्यम से भेज रहा हूं। अपने फेसबुक पोस्ट में निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड की जनता को कफन भेजो अभियान चलाना चाहिए।

अपने फेसबुक वॉल पर निशिकांत दुबे ने लिखा कफन डाक से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भेजा। मुख्यमंत्री जी हम कफन की चिंता कर लेंगे आप हमारी जान बचाएं। वैक्सीन की कालाबाजारी हो रही है। बर्बादी पूरी दुनिया में 10 फीसदी हमारे यहां 40 फीसदी। इसका मतलब झारखंड सरकार कालाबाजारी नहीं रोक पा रही है। दरअसल दो दिन पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एलान किया था कि राज्य की जनता को कफन की चिंता नहीं करनी है। राज्य सरकार उनके लिए कफन का इंतजाम करेगी। लोगों को मुफ्त में कफन दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि दुकानें बंद होने की वजह से लोगों को कफन खरीदने में दिक्कत आ रही है। इसलिए उन्हें मुफ्त में राज्य सरकार कफन देगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *