गोड्डा: पश्चिमी सिंहभूम में शहीद देवेंद्र पंडित को दी गई श्रद्धांजलि

गोड्डा: पश्चिमी सिंहभूम में शहीद देवेंद्र पंडित को दी गई श्रद्धांजलि

गोड्डा/झारखंड: शुक्रवार को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश के द्वारा गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत देवेंद्र पंडित के पैतृक गांव बड़ा धानाबिंदी (सुन्दर डैम के समीप) में श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ शोकाकुल परिवार से मुलाकात की गई। ज्ञात हो कि शहीद देवेंद्र पंडित झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के टोपलो थाना अंतर्गत क्षेत्र के लांजी  जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह लैंडमाइंस (प्रेशर आईईडी ) विस्फोट किया गया था। जिसमें 3 जवान शहीद हो गए एवं  2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी आईईडी ब्लास्ट किया गया। जिसमें 3 जवान शहीद हो गए एवं दो घायल हैं। शहीद देवेंद्र पंडित की मौत इलाज के क्रम में हुई थी। घटनास्थल से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची के खेल गांव स्थित हेलीपैड पर लाया गया जहां से उन्हें एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया। इलाज के क्रम में गोड्डा जिले के रहने वाले हेड कांस्टेबल शहीद देवेंद्र पंडित की मौत हो गई। घायल एवं शहीद जवान झारखंड जगुआर के हैं।

ज्ञात हो कि चाईबासा में नक्सलियों के विस्फोट में शहीद हुए झारखंड जगुआर के तीन जवानों में से एक शहीद देवेंद्र पंडित गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना अंतर्गत बड़ा धाना बिंदी गांव के रहने वाला थे । जिनका जन्म 14 जनवरी 1983 को हुआ था। इस धरती पर जन्म लेने वाले शहीद देवेंद्र पंडित 17 दिसंबर 2003 को जैप में नियुक्त हुए थे तथा 9 दिसंबर 2016 को उन्होंने जगुआर में योगदान लिया था। उनके पिता जीवन लाल पंडित एवं मां सोनिया देवी के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए।
मौके पर माननीय सांसद राजमहल विजय हांसदा, बोरियो विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोआरीजोर धीरज प्रकाश , सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *