गोड्डा: शहीद रघुनाथ महतो की जीवनी स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में शामिल करने की उठी मांग

गोड्डा: शहीद रघुनाथ महतो की जीवनी स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में शामिल करने की उठी मांग

गोड्डा/झारखंड: रविवार को गोड्डा प्रखंड के पथरिया घाट (महतो टोला) में शहीद रघुनाथ महतो युवा क्लब पथरिया घाट एवं नवयुवक संघ पथरिया घाट के संयुक्त तत्वावधान में शहीद रघुनाथ महतो की 283वीं जयंती मनाई गई! इस अवसर पर 100मीटर दौड़,200मीटर दौड़, गुल्ली चम्मच रेस, तैराकी प्रतियोगिता, कुर्सी रेस, स्लो साइकिल रेस, जलेबी रेस व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ एवं सभी सफल प्रतिभागी को सम्मान स्वरूप पुरस्कार दिया गया।

यह कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ और देर शाम चला! इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता सह संथाल परगना प्रभारी दीपक महतो ने बताया कि शहीद रघुनाथ महतो का जन्म सरायकेला खरसांवा जिला के नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में 21 मार्च 1738 को एक किसान परिवार में हुआ था! इन्होंने 1769 में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन नीमडीह के मैदान में अंग्रेजों के दमन नीति के खिलाफ जनसभा बुलाई! यही स्थान का नाम रघुनाथपुर के नाम से जाना गया! अंग्रेजों को ललकारते हुए नारा दिया अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ अंग्रेज राज।

उस विशाल जनसभा में उपस्थित सभी ने अंग्रेजों को किसी प्रकार का कर नही देने का संकल्प लिया। 5 अप्रैल 1778 को रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के किता लोटा के जंगल से सटे स्थान पर रामगढ़ पुलिस छावनी में हमला करने की रणनीति बना रहे थे। इसी बीच अंग्रेजी सेना ने रघुनाथ महतो एवं उनके सहयोगियों को चारों ओर से घेर कर धोखे से गोलियां चलाई दोनो ओर से काफी देर तक घमासान हुआ जिसमे रघुनाथ महतो, बुली महतो, समेत सैंकड़ों क्रांतिकारी शहीद हो गए और हजारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आज भी आंदोलन के कई साक्ष्य रघुनाथपुर, घुटियाडीह, सिल्ली व लोटा गांव में मौजूद है। अतः हम सभी झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार से मांग करते हैं इनके इतिहास को स्कूल कॉलेज के पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए! इस कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब के कोषाध्यक्ष कुमोद कुमार महतो ने किया! इस मौके पर निपनिया पंचायत के मुखिया संजय महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, झामुमो जिला मीडिया प्रभारी राजेश महतो, जिला सचिव निताई महतो, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार महतो, ग्राम प्रधान विजेंद्र महतो, पूर्व प्रधानाचार्य महादेव महतो आदि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो, सचिव व व्यवस्थापक के रूप में निर्मल कुमार महतो एवं क्लब के अध्यक्ष भजनलाल महतो, सचिव पंकज महतो, कोषाध्यक्ष सह कुड़मी विकास मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, सदस्य प्रो. गोविंद प्रसाद महतो, मेघनाद महतो, प्रमोद, दिलीप, बीरेंद्र, प्रीतम, रोहित, देवल, कुणाल, जवाहर, योगेंद्र, हरिनंदन, महेश आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *