माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, 13 घायल

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, 13 घायल

जम्मू: जम्मू के कटरा में वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक रात के 2 बजकर 47 मिनट पर एंट्री को लेकर लोगों के दो गुटों में कहासुनी शुरु हुई। जिसके बाद बात बढ़ी और हाथापाई शुरु हुई। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जिसमें लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

चश्मदीदों के मुताबिक भवन से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। दर्शन करने आए लोगों ने श्राइन बोर्ड के इंतजामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई लोग बिना पर्ची के अंदर तक पहुंच जाते हैं। जिसकी वजह से भीड़ बढ़ गई। जिसका नतीजा ये हादसा है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा लोग एक दूसरे को धक्का मारने लगे। कई महिलाएं और बच्चे नीचे दब गए। एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि घटना के बाद मृत लोगों को उठानेवाला भी कोई नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राहत कोश से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का एलान किया गया है। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गायलों को 2 लाख देने की घोषणा की है।  

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *