कांग्रेस दफ्तर में लगी प्रियंका की नेम प्लेट, राहुल बोले ‘यूपी ही नहीं देशभर में रहेंगी सक्रिय’
नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में प्रियंगा गांधी वाड्रा के नाम की नेम प्लेट लगा दी गई है। मंगलवार को उनके नाम की नेम प्लेट लगाई गई। जिसपर प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव लिखा गया है। मंगलवार को प्रियंका कई बैठकों में हिस्सा भी लेंगी। जिसमें एक बैठक में प्रियंका, राहुल और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार शाम को प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी के कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
इससे पहले राहुल गांधी ने एक अखबार को दिये इंटर्व्यू में कहा कि प्रियंका पर केवल यूपी की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि वो देशभर में अपना रोल निभाएंगी।
जनवरी में प्रियंका को महासचिव नियुक्त किया गया था। लेकिन अपनी बेटी के इलाज के लिए वो अमेरिका चली गई हैं। सोमवार को वो अमेरिका से लौटीं जिसके बाद मंगलवार से वो काम में जुट गई हैं। जिसकी शुरुआत नेताओं के साथ बैठक से होगी।