सोनभद्र नरसंहार के खिलाफ गोड्डा में जला सीएम योगी और केंद्र सरकार का पुतला, Video
गोड्डा/झारखंड: सोनभद्र में जमीन विवाद में 11 आदिवासियों के नरसंहार के खिलाफ देशभर से विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। विपक्ष की तरफ से यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को नरसंहार के लिए दोषी बताया जा रहा है। दिल्ली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ितों परिवारों से मिलने निकलीं लेकिन सोनभद्र नहीं पहुंच सकी मिर्जापुर बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया। विरोध में प्रियंका गांधी 26 घंटे तक धरने पर बैठी रहीं। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ महागामा में कांग्रेस ने विरोध में सड़क जाम कर दिया।
सोनभद्र नरसंहार की तपिश झारखंड मुक्ति मोर्चा तक भी पहुंची। जिसके खिलाफ जेएमएम जिलाध्यक्ष रविंद्र महतो की अगुवाई में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार का पुतला उसी ऐतिहासिक करगिल चौक पर फूंका गया जहां जनहित के कई मुद्दों पर आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है।