गोड्डा: निक्की प्रधान  और सलीमा टेटे ने बढ़ाया ओलंपिक खेल में झारखण्ड का मान : उपायुक्त

गोड्डा: निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने बढ़ाया ओलंपिक खेल में झारखण्ड का मान : उपायुक्त

गोड्डा/झारखंड: निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे ने ओलम्पिक खेल में क्वालीफाइ कर देश में झारखंड का मान बढ़ाया है। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव ने विश्व ओलम्पिक दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सिग्नेचर एंड सेल्फी कैंपेन का शुभारंभ करते हुए कहा कि अगले माह टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक खेल में झारखंड की ओर से शामिल हॉकी खिलाड़ी सहित देश के अन्य राज्यों एवं खेलों से शामिल खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाएंगे ऐसा उनका विश्वास है।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, हॉकी गोड्डा एवं जिला कुश्ती संघ सचिव के सुरजीत झा, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष अमित राय, दिव्यांग क्रिकेट के प्रदेश महासचिव मनीष सिंह एवं जिला सचिव शिवेंद्र झा, कैरम की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी काव्य श्री, कैरम संघ के उपाध्यक्ष विपिन चन्द्र दुबे, कुश्ती एवं हॉकी संघ के सँयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार और सुभाष चन्द्र दास, बैडमिंटन कोच सौरभ कुमार, बैडमिंटन के प्रसिद्ध खिलाड़ी रानू राना एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर राजेन्द्र प्रसाद ने हस्ताक्षर कर झारखण्ड सहित हिंदुस्तान के सभी खिलाड़ियों के टोक्यो ओलम्पिक खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की गई।

कार्यक्रम का संचालन सुरजीत झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि ओलम्पिक दिवस प्रत्येक खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस वर्ष चूंकि आज से ठीक एक महीने के बाद ही खेल महाकुम्भ की शुरुआत हो रही है, इसलिए इस वर्ष खेल जगत में इस दिवस को लेकर अधिक उत्साह का माहौल है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *